नाखून काटना, मूँछें छोटी करना, बगल और नाभि के नीचे के बाल मूँड़ना तथा उन्हें साफ करना। लेकिन इहराम से पहले पुरुषों और महिलाओं के सिर के बाल काटने के संबंध में कोई विधान नहीं मिलता। उल्लेखनीय है कि दाढ़ी किसी भी स्थिति में नहीं काटी जा सकती। नाखून और बाल काटने के बाद ग़ुस्ल करना भी मुस्तहब है।
وُقِّتَ لَنَا فِي قَصِّ الشَّارِبِ وَتَقْلِيمِ الأَظْفَارِ وَنَتْفِ الإبِطِ وَحَلْقِ الْعَانَةِ أَنْ لاَ نَتْرُكَ أَكْثَرَ مِنْ أَرْبَعِينَ لَيْلَةً
मूँछें छोटी करने, नाखून काटने, बगल साफ करने और नाभि के नीचे के बाल साफ करने के इन कार्यों के लिए हमारे वास्ते यह समय निर्धारित किया गया है कि हम इन्हें 40 रातों से अधिक न छोड़ें। (मुस्लिम 258)