सीधे कंटेंट पर जाएं

सवाल-जवाब

कंकरी मारना

कंकड़ कहाँ से एकत्र किए जा सकते हैं?

सुन्नत यह है कि पहले दिन की 7 कंकड़ियाँ मशअरुल हराम से रवाना होने के बाद मुज़दलिफ़ा से ही चुनें। यहाँ से इससे अधिक न चुनें। और शेष 3 दिनों में से प्रत्येक दिन की 21-21 कंकड़ियाँ मिना से ही चुनी जा सकती हैं। यही सर्वोत्तम तरीक़ा है। हालाँकि हरम की सीमा के भीतर किसी भी स्थान से कंकड़ियाँ चुनना जायज़ है।