सीधे कंटेंट पर जाएं

सवाल-जवाब

विविध मसाइल

हरम शरीफ़ की सीमा कितनी है? मिना और मुज़दलिफ़ा हरम के अंदर हैं या बाहर?

ये दोनों क्षेत्र हरम की सीमा के भीतर स्थित हैं। अर्थात् हरम का हिस्सा हैं। लेकिन अरफ़ात का मैदान हरम के बाहर है। काबा घर से हरम की सीमा इस प्रकार हैः

(क) पूर्व दिशा में 16 किलोमीटर ‘जिअराना’ तक।

(ख) पश्चिम दिशा में ‘हुदैबिया (शुमैसी)’ तक 15 किलोमीटर।

(ग) उत्तर दिशा में 6 किलोमीटर ‘तनईम’ तक।

(घ) दक्षिण दिशा में 12 किलोमीटर ‘अदाह’ तक।

(ङ) उत्तर-पूर्वी कोने में 14 किलोमीटर ‘वादी नख़ला’ तक।