सीधे कंटेंट पर जाएं

सवाल-जवाब

सई

सई क्या है?

सई का अर्थ दौड़ना है। काबा के बिल्कुल निकट दो छोटी पहाड़ियाँ हैं, जिनमें से एक का नाम ‘सफ़ा’ और दूसरी का नाम ‘मरवा’ है। इन दोनों पहाड़ियों के बीच माँ हाजरा अपने शिशु पुत्र इस्माईल के लिए पानी की तलाश में दौड़ी थीं। ठीक इसी स्थान पर हज और उमरा करने वालों को सई करनी होती है। यद्यपि इसका शाब्दिक अर्थ दौड़ना है, लेकिन पारिभाषिक अर्थ में सामान्य गति से चलना है। केवल दो हरे स्तंभों से चिह्नित बीच के स्थान में थोड़ी-सी दौड़ने की गति से चलना होता है। लेकिन महिलाएँ नहीं दौड़ेंगी।