सीधे कंटेंट पर जाएं

सवाल-जवाब

हज

किस प्रकार का उज़्र होने पर मिना में रात न बिताने से भी गुनाह नहीं होगा?

निम्नलिखित में से कोई एक या अधिक समस्या होने परः

(१) संपत्ति नष्ट होने का भय हो।

(२) अपने प्राण की सुरक्षा को लेकर आशंका हो।

(३) ऐसी बीमारी हो कि मीना में रात बिताने से कष्ट बढ़ सकता हो।

(४) अथवा साथ में ऐसा रोगी हो, जिसकी सेवा-सुश्रूषा के लिए मीना से बाहर रहना आवश्यक हो।

(५) किसी ऐसे व्यक्ति के अधीन नौकरी करता हो, जिसके निर्देश की अवहेलना करने पर नौकरी खोने का भय हो—इस प्रकार का कोई शरई उज़्र होने पर।