सीधे कंटेंट पर जाएं

सवाल-जवाब

हज

मुज़दलिफ़ा से मिना रवाना होते समय हाजियों को कौन-कौन से कार्य करने चाहिए?

उत्तर— चलते समय अधिक से अधिक लब्बैक अर्थात् तल्बियह और अल्लाहु अकबर पढ़ते रहें। वादी मुहस्सिर (وادي محسر) नामक स्थान पर पहुँचने पर थोड़ा तेज़ गति से चलना मुस्तहब है। यदि दूसरे लोगों को कष्ट दिए बिना ऐसा किया जा सके, तभी ऐसा करें। “वादी मुहस्सिर” नामक स्थान मुज़दलिफ़ा और मिना के बीच स्थित एक घाटी का नाम है। उल्लेखनीय है कि बड़े जमरा पर पहुँचते ही तल्बियह पढ़ना बंद कर दें।