सीधे कंटेंट पर जाएं

सवाल-जवाब

तवाफ़

इस तवाफ़ का अंतिम समय कब है?

इमाम अबू हनीफ़ा (रह.) के अनुसार 10, 11 और 12 ज़िलहिज्जा के तीन दिनों में से किसी भी दिन या रात तवाफ़-ए-इफ़ादा कर लेना वाजिब है। इस अवधि में न कर पाने पर दम देना होगा। इसके विपरीत, इसी मज़हब के इमाम अबू यूसुफ़ और इमाम मुहम्मद के अनुसार 12 ज़िलहिज्जा के बाद भी किसी भी दिन तवाफ़-ए-इफ़ादा किया जा सकता है। इसके लिए किसी प्रकार का दम देना आवश्यक नहीं होगा, (البدائع الصنائع) इस समय तवाफ़ और सई में अत्यधिक भीड़ होती है, इसलिए वृद्ध, बीमार, बच्चे, महिलाएँ और असमर्थ हाजियों के लिए दो-तीन दिन बाद तवाफ़-सई करना बेहतर समझता हूँ।