हदी का जानवर मिना या मक्का में ज़बह करना वाजिब है। जबकि क़ुरबानी अपने देश में भी दी जा सकती है। सऊदी अरब सरकार की देखरेख में आई.डी.बी. के माध्यम से कई वर्षों से क़ुरबानी और हदी के पशुओं की ख़रीद-बिक्री, आयात और ज़बह का कार्य होता आ रहा है। हाजी अब इस सुविधा का लाभ उठाकर अपने मुअल्लिम या ग्रुप लीडर के माध्यम से बैंक में पैसे जमा करके हदी के पशु की ख़रीद और ज़बह का कार्य पूरा करते हैं। आप भी दूर-दराज़ और अनजान-अपरिचित रास्तों पर अत्यधिक परिश्रम का जोखिम उठाने के बजाय पहले ही बैंक में पैसे जमा करके हदी के पशु को ज़बह कराने का कार्य आसानी से पूरा कर सकते हैं। अतः कंकरी मारना समाप्त होने के बाद आपका अगला कार्य बाल कटवाना होगा।
सवाल-जवाब
हदी (पशु ज़बह करना)