सीधे कंटेंट पर जाएं

सवाल-जवाब

हज

हज्ज की सुन्नतें कितनी हैं और कौन-कौन सी हैं?

हज की सुन्नतें बहुत-सी हैं। इनमें उल्लेखनीय हैं:

(१) इहराम से पहले ग़ुस्ल करना

(२) पुरुषों का सफ़ेद रंग के इहराम के कपड़े पहनना।

(३) तलबियह पढ़ना

(४) ८ ज़िलहिज्जा की रात मिना में ठहरना

(५) छोटी और मध्य जमरा पर कंकड़ मारने के बाद दुआ करना

(६) क़िरान और इफ़राद हज करने वालों का तवाफ़े-क़ुदूम करना।

लेकिन किसी कारणवश सुन्नत छूट जाए तो दम देना आवश्यक नहीं होता।