لَبَّيْكَ اللَّهُمَّ لَبَّيْكَ - لَبَّيْكَ لاَ شَرِيكَ لَكَ لَبَّيْكَ ু إِنَّ الْحَمْدَ وَالنِّعْمَةَ لَكَ وَالْمُلْكَ - لاَ شَرِيكَ لَكَ
अर्थः हाज़िर हूँ, ऐ अल्लाह! तुम्हारी पुकार का उत्तर देते हुए मैं हाज़िर हूँ। मैं हाज़िर होकर गवाही देता हूँ कि तुम्हारा कोई शरीक नहीं है, मैं हाज़िर हूँ। निःसंदेह समस्त प्रशंसा और नेमतें तुम्हारी ही हैं और बादशाहत भी। तुम्हारा कोई शरीक नहीं है।
لَبَّيْكَ = हाज़िर हूँ, اللَّهُمَّ = ऐ अल्लाह, لاَ شَرِيكَ=कोई शरीक नहीं है, لَكَ=तुम्हारा إِنَّ=निःसंदेह, الْحَمْدَ=समस्त प्रशंसा, النِّعْمَةَ=नेमत, الْمُلْكَ=बादशाहत।