सीधे कंटेंट पर जाएं

उमराह गाइड

चरण-दर-चरण उमराह

अध्याय के पेज

चरण-4: सिर मुंडवाना या बाल कटवाना

1 मिनट में पढ़ेंआखिरी अपडेट 29 अगस्त 2026

सई पूरी करके सिर के बाल हल्क़ कराएँगे (मुंडवाएँगे) अथवा छोटे करवाएँगे, लेकिन मुंडवाना उत्तम है। यदि आप हज से पहले मक्का आए हैं और हज में अधिक दिन शेष नहीं हैं, तो उत्तम यह है कि उमरा के बाद बाल छोटे करवाएँ, ताकि हज के इहराम से हलाल होते समय हल्क़ करा सकें।

ध्यान रखें कि आप बाल मुंडवाएँ या छोटे करवाएँ, यह पूरे सिर के बालों का होना चाहिए। थोड़े-से बाल काटना या छोटे करना पर्याप्त नहीं होगा। यह पुरुषों के लिए है।

महिलाएँ अपने बालों को एकत्र करके बालों के अंतिम सिरे से एक उँगली के अग्रभाग जितना काटेंगी। इस प्रकार आपका उमरा पूरा हो जाएगा और इहराम के कारण जो चीज़ें पहले हराम थीं, अब वे हलाल हो जाएँगी।

अल्लाह हमें उसके बताए हुए नियमों के अनुसार इबादत करने की तौफ़ीक़ प्रदान करे।

(मुझे अपनी दुआओं में न भूलें।)

क़ुरआन और सुन्नत की रोशनी में उमरा करने की विधि - डॉ. अबू बकर मुहम्मद ज़कारिया