हदी यह है कि एक ही यात्रा में हज और उमरा अदा करने का अवसर मिलने पर शुक्राने के तौर पर, अल्लाह तआला की निकटता प्राप्त करने की आशा से पशु ज़बह किया जाए। हदी के पशु का रक्त अनिवार्य रूप से हरम क्षेत्र में गिरना चाहिए।
नियम यह है कि बड़े जमरा पर कंकरी मारने के बाद हदी ज़बह की जाए। तमत्तु और किरान हज करने वाला यदि मक्का निवासी न हो, तो उस पर हदी ज़बह करना वाजिब है। इफ़राद हज करने वाले के लिए हदी ज़बह करना नफ़्ल या मुस्तहब है।