कंकरी मारने और हदी का पशु ज़बह करने का कार्य पूरा होने के बाद अगला कार्य सिर मुंडवाना अथवा बाल छोटे करवाना है। लेकिन सिर मुंडवाना ही उत्तम है। क़ुरआनुल करीम में मुंडवाने का उल्लेख पहले और बाल छोटे करवाने का उल्लेख बाद में आया है। अल्लाह तआला फ़रमाते हैं,
﴿مُحَلِّقِينَ رُءُوسَكُمۡ وَمُقَصِّرِينَ﴾ [الفتح: ٢٧]
‘तुममें से कुछ लोग सिर मुंडवाएँगे और कुछ लोग बाल छोटे करवाएँगे।’[1] इससे ज्ञात हुआ कि बाल छोटे करवाने की अपेक्षा सिर मुंडवाना उत्तम है। सिर मुंडवाना या बाल छोटे करवाना हलाल होने का एकमात्र माध्यम है।
[1]. अल-फ़त्ह : 27।