सीधे कंटेंट पर जाएं

सवाल-जवाब

हज

अरफ़ात में ठहरने का समय कब शुरू होता है और इसका अंतिम समय कब है?

दोपहर में सूर्य के पश्चिम की ओर ढलने के बाद से अरफ़ा का वास्तविक समय शुरू होता है। किंतु इमाम अहमद बिन हम्बल के मतानुसार, उस दिन सुबह फ़ज्र का समय शुरू होने से ही यह समय आरंभ हो जाता है। और इसका अंतिम समय अरफ़ा की रात में फ़ज्र का समय शुरू होने से पहले तक है।