इसका निर्माण क़ुसय इब्न किलाब ने हिजरत से लगभग 200 वर्ष पहले कराया था। इसका यह नाम इसलिए रखा गया, क्योंकि वे यहाँ परामर्श किया करते थे। यही वह भवन है जहाँ क़ुरैश के नेता इस्लाम के प्रचार के विरुद्ध योजनाएँ बनाने के लिए एकत्र होते थे। उन्होंने रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की हत्या की योजना भी यहीं बनाई थी।
अब्बासी ख़लीफ़ा मु'तज़िद ने 284 हिजरी में मस्जिदे हराम के विस्तार के समय दारुन-नदवा को मस्जिदे हराम में शामिल कर दिया। वर्तमान में यह मस्जिदे हराम के उत्तर-पश्चिमी छोर पर स्थित है।