क्षेत्रफल में बहुत बड़ा न होने के बावजूद अबू क़ुबैस मक्का के प्रसिद्ध पहाड़ों में से एक है। यह पहाड़ शि‘बे अबी तालिब और ‘अज्याद के बीच स्थित है। वर्तमान में इसके ऊपर बादशाह का महल है। अज्याद मक्का का एक उल्लेखनीय पहाड़ है। यह मक्का के कठोर भूमि वाले दो पहाड़ों में से एक है। दूसरा कठोर भूमि वाला पहाड़ क़ु‘आइक़ि‘आन है। इन दोनों पहाड़ों के विषय में हदीस में आया है—(अल्लाह) कहते हैं, ‘ऐ मुहम्मद, यदि आप चाहें तो मैं उन्हें (काफ़िरों को) इन दोनों पहाड़ों के बीच दबा दूँ।’ रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने कहा, ‘नहीं, बल्कि मुझे आशा है कि उनकी संतानों में ऐसे लोग पैदा होंगे जो एक अल्लाह की इबादत करेंगे।’[1]
[1]. बुख़ारी : 3231।