सीधे कंटेंट पर जाएं

हज गाइड

हज अदा करने के पवित्र स्थानों का परिचय

अध्याय के पेज

सफ़ा और मरवा

1 मिनट में पढ़ेंआखिरी अपडेट 1 सितंबर 2026

सफ़ा

काबा शरीफ़ से दक्षिण-पूर्व दिशा में 130 मीटर की दूरी पर सफ़ा पहाड़ी स्थित है। सफ़ा एक छोटी पहाड़ी है, जिसके ऊपर वर्तमान में गुंबद बनाया गया है और इस पहाड़ी का एक हिस्सा अभी भी खुला रखा गया है। शेष हिस्से को पक्का कर दिया गया है। समतल भूमि से ऊँचाई पर बने इस पक्के हिस्से के ऊपर पहुँचने पर यह माना जाएगा कि आप सफ़ा पर चढ़ गए हैं। सफ़ा पहाड़ी के एक निश्चित स्थान से आज भी पवित्र काबा को देखा जा सकता है।

मरवा

कठोर सफ़ेद पत्थरों की एक छोटी-सी पहाड़ी। यह पवित्र काबा से 300 मीटर की दूरी पर पूर्वोत्तर दिशा में स्थित है। वर्तमान में मरवा से काबा शरीफ़ दिखाई नहीं देता। मरवा का थोड़ा-सा हिस्सा खुला रखा गया है। शेष हिस्से को पक्का करके ढक दिया गया है।