हम निर्धारित स्थान के बाहर वुक़ूफ़-ए-अरफ़ा कर रहे थे। इब्ने मिरबा अंसारी हमारे पास आए और बोले, मैं आपके पास रसूलुल्लाह के प्रतिनिधि के रूप में आया हूँ। उन्होंने कहा है: हज के मशाइर—निर्धारित स्थानों—पर ठहरिए, क्योंकि आप अपने पिता इब्राहीम की परंपरा पर हैं।[1] इसका अर्थ यह है कि इब्राहीम (अलैहिस्सलाम) ने वुक़ूफ़-ए-अरफ़ा किया था, इसलिए हम भी करते हैं।
[1]- अबू दाऊद और तिर्मिज़ी: हदीस संख्या (883)। अल्बानी ने इस हदीस को ‘सहीहु अबी दाऊद’ ग्रंथ में सही कहा है (हदीस संख्या 1688)।